सासाराम, जून 13 -- काराकाट, हिटी। मानिक परासी पैक्स चुनाव में अरविंद कुमार तिवारी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने जीत को जनभावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति बताया। कहा कि यह विजय उनके सेवा भाव,संघर्षशीलता और सादगी का परिणाम है। भाजपा नेता डॉ. बलिराम मिश्रा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से अरविंद को चुना है। वे क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेंगे। प्रो. सुरेश तिवारी ने इसे योग्य नेतृत्व की जीत करार दिया। अखिलेश तिवारी ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...