जहानाबाद, अगस्त 25 -- कुर्था, निज संवाददाता पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से मत्स्य बीज हैचरी का अधिस्थापन मानिकपुर में किया गया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना 2024-25 के अंतर्गत उक्त योजना के लिए पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह का चुनाव किया गया तथा उनके तालाब में जिले में पहली बार इसकी शुरुआत की गयी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी कर्मवीर प्रसाद द्विवेदी ने बताया की मगध मत्स्य हैचरी के नाम से उक्त तालाब में उत्तम कोटि के मछलियों का बीज रोहू, कतला आदि का उत्पादन किया जायेगा। विकसित बीज को अरवल जिले के किसानों के साथ साथ गया, औरंगाबाद, जहानाबाद के किसानों को भी तालाब के लिए निर्धारित उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाया जायेगा। फोटो- 25 अगस्त अरवल- 07 कैप्शन- कुर्था प्रखंड के मानिकपुर में मछली पालन के लिए बना हैचरी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.