जहानाबाद, जनवरी 13 -- कुर्था, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मानिकपुर में शिक्षिका चंदा कुशवाहा के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि चंदा कुशवाहा डायनेमिक, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित शिक्षिका रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बच्चों के साथ आत्मीयता से घुल मिलकर अध्ययन अध्यापन कार्य किया तथा शिक्षा के स्तर को ऊंचाई तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पूर्व समन्वयक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि चंदा कुशवाहा बिना भेदभाव के शिक्षा प्रदान कर एक मिसाइल कायम की। इस विदाई वेला पर डॉ. वीरेंद्र भास्कर ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं। वह जहां भी कार्य करें अपने कार्य और समर्पण से समाज को प्रकशित करें। विदाई संबोध...