भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि को लेकर मानिकपुर दुर्गा मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मंदिर में 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पवित्र स्थल पर हर साल दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी करने की कामना लेकर आते हैं। मंदिर की स्थापना 1982 में स्व. गौरीशंकर सहाय ने की थी और पूर्ण मंदिर का निर्माण 2001 में पूरा हुआ। मंदिर समिति के आयोजक हरि शंकर सहाय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान पहले पूजा के दिन से ही मंदिर में कुमारी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। दूसरी पूजा से भजन-कीर्तन, सप्तमी-अष्टमी को महाआरती, विजयदशमी को बाहरी कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन और एकादशी को प्रतिमा विर्सजन के उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 300 से अधिक सदस्य मंदिर की सेवा में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.