मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नयन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में शनिवार को नव ज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी के मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन छह टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष के बाद मानिकपुर, बड़भुईली तथा भुईली खास की टीमें विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि व नवज्योति इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय सिंह ने किया। इस दौरान आसीम मास्टर और प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। पहला मैच इंडियन स्पोर्टिंग क्लब मानिकपुर और स्टूडेंट स्पोर्टिंग क्लब बिसौरा के बीच हुआ। मानिकपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 93 रन बनाए। इसमें इवेश के 25 और सूर्या ने 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिसौरा की टीम मात्र 60 रन ही बना सक...