नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत जिला अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में दोषी करार नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को एक लाख रुपये जुर्माने मामले पर सुनवाई टाल दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशाल सिंह की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 मई का दिन तय किया है। मेधा के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने करीब 23 साल पहले शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि दिल्ली उच्च न्यायालय में सत्र अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। इसमें फिलहाल सजा पर रोक लगाई गई है और उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई 20 मई को तय है। उसके बाद मामले की अगली सुनवाई 27 मई को करने का आदेश दिया गया। सुनवाई के दौरान मेधा पाटकर और वीके सक्सेना वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए थे। 25 अप्रैल को अदालत ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.