विकासनगर, मई 2 -- मानसून से पहले हुई बारिश ने निकाय प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार सुबह तीन घंटे की बारिश से शहर समेत पछुवादून के निकायों की सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे आम लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरा हाल नगर पालिका कार्यालय से सटी सैयद रोड के लोगों का है, जहां बारिश शुरू होते ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई। शुक्रवार सुबह तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से सैयद रोड तालाब में तब्दील हो गई। निकाय क्षेत्र का महत्वपूर्ण और व्यस्ततम मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वालों को परेशानियों से जूझना पड़ा। इसके साथ ही रसूलपुर, मुस्लिम बस्ती में जलभराव हुआ। सड़कों पर पानी भरने से नौकरी पेशा लोगों और छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...