पटना, मार्च 18 -- मानसून से पहले जलजमाव वाले स्थल की पहचान कर ली जाएगी। नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में बारिश के दौरान जहां-जहां जलजमाव की संभावना है या पहले से जलनिकासी में दिक्क्तें हैं, उन स्थलों की पहचान अप्रैल के पहले सप्ताह तक कर ली जाएगी। जलजमाव वाले स्थलों की पहचान कर वहां पहले से ही जलनिकासी के लिए पंप लगाया जाएगा, ताकि बारिश होने पर पंप की मदद से तुरंत जलनिकासी हो सके। नगर निगम मुख्यायल में मंगलवार को नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक की गई। मानसून के दौरान जलजमाव की स्थिति से निपटने को लेकर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर ऐसे स्थलों, आवश्यक पंप एवं कर्मियों की सूची तैयार करें। उन स्थलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.