नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा का आगामी मानसून सत्र कागज रहित होगा। बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 100 दिन के भीतर ई-विधानसभा परियोजना को लागू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के तहत विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2025 को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का पूरा फंड भारत सरकार देगी। ई-विधानसभा परियोजना से सदन की कार्रवाई ऑनलाइन और कागज रहित हो जाएगी। गुप्ता ने बताया कि इससे सदस्यों को अपने नोटिस ऑनलाइन जमा करने और अपने फोन या टैबलेट पर विधानसभा के सभी रिकार्ड प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। यह एप्लीकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.