हाथरस, सितम्बर 16 -- हाथरस। बीते ढाई महीने से जारी मानसून की बारिश का सिलसिसला अब थमने के साथ ही मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। लेकिन इसके बाद भी गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। गर्मी के सितम और उमस से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार को भी पूरे दिन लोग सूरज की तपिश से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सितंबर महीने पहले सप्ताह में जरुर मानसून के बादल जमकर बरसे थे। रुक-रुककर कई दिनों तक कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हुई थी। लगातार कई दिनों तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और मौसम में ठंडक बढ़ गई थी। इससे लोगों को गर्मी और उमस के सितम से काफी राहत मिली थी। लेकिन बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त हो गई है। जानकारों के मुताबिक अब जल्द ही मानसून की विदाई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.