फरीदाबाद, जुलाई 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में मानसून के दौरान लगातार बिगड़ते हालात और जलभराव से लोगों हो रही परेशानी को लेकर नगर निगम पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने दो महीने से नगर निगम की सदन की बैठक न बुलाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्षदों का कहना है कि बारिश के चलते शहर के कई इलाके नारकीय हालात हैं, लेकिन नगर निगम और एफएमडीए प्रशासन और अधिकारियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा। इसे लेकर पार्षदों ने नगर निगम से जल्द सदन की बैठक बुलाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम हर साल मानसून से पहले तैयारियों के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जैसे ही बारिश शुरू होती है, सारे दावे पानी में बह जाते हैं। इस बार भी यही हुआ। शहर के कई रिहायशी इलाकों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर पानी इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.