कार्यालय संवाददाता, अगस्त 1 -- पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाए जाने से कैमूर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 14 गुना की वृद्धि हो गई। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 से चालू वित्तीय वर्ष तक में हुई है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार पर्यटक आए थे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इनकी संख्या बढ़कर 2.50 लाख यानी पांच गुना ज्यादा हो गई। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7.50 लाख सैलानी यहां भ्रमण करने आए थे। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम ने बताया कि इस वर्ष पर्यटकों से 1.50 से 2 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के दुर्गावती जलाशय, तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात, करकटगढ़ जलप्रपात, जगदह...