गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में मानसून की सक्रियता एक बार फिर से दिख रही है। आसमान में गहरे काले बादल छा गए हैं। गुरुवार को गरज-चमक के साथ रिमझिम फुहारें गिरीं। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कारण बना अवदाब (डिप्रेशन)। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण पूर्वी यूपी में मानसून सक्रियता बढ़ी हुई है। यह अवदाब दक्षिण पूर्वी यूपी की तरफ सरक रहा है। इसके कारण बीते 24 घंटे में महानगर में करीब 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को जिले में 11.9 मिली मीटर बारिश हुई। दिन का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क कर 29.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.