मधुबनी, मई 19 -- मधुबनी शहर के वार्ड नंबर छह की कॉलोनियों में लगभग दो हजार लोग रहते हैं। यहां के लोग वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल जीवन जीने को विवश हैं। क्षेत्र में जर्जर सड़क, जलजमाव और सफाई व्यवस्था की बदहाली आम समस्या बन चुकी है। नगर निगम की घोर उदासीनता के चलते कॉलोनी की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। यहां के लोगों का दर्द है कि वर्ष 2009 में उम्मीद व आशा के साथ यहां जमीन लेकर अपने आशियाने बनाने शुरू किए थे। उन्हें विश्वास था कि समय के साथ कॉलोनी विकसित होगी और मूलभूत सुविधाएं सुलभ होंगी परंतु एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिकारी व जनप्रतिनिधि दोनों उदासीन हैं। बरसात में होती है अधिक परेशानी: पुष्पा देवी, गौरी देवी, विनीता चौधरी, ललिता झा, अविनाथ चौधरी आदि लोगों का कहना है कि बर...