देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। मानसून सुस्त पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है। रविवार को पूरे दिन भर बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। बारिश नहीं होने से किसानों को धान की फसल सूखने की चिंता सताने लगी है। किसान झमाझम बरसात होने की उम्मीद लगाये हुए हैं। दस्तक देने के एक सप्ताह बाद मानसून सुस्त पड़ गया है। करीब एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहा तथा बूंदाबांदी और रिमझिम बरसात होती रही। हालांकि एक-दो दिन ही झमाझम बारिश हुई। समय से मानसून आने से किसानों के चेहरे खिल उठे थे, लेकिन एक सप्ताह बाद ही मानसून सुस्त पड़ गया। पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही तीखी धूप का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम के दगा देने से धान की रोपी गयी फसल मुरझाने लगी हैं। रविवार को सुबह से शाम तक बदली छाई और कुछ जगहों पर बू...