दरभंगा, जुलाई 10 -- धान उत्पादक किसान मानसून के बदले रुख से आशंकित हैं। किसानों का कहना है कि जोरदार बारिश नहीं होने के कारण रोपनी का सीजन बीत रहा है। 15 से 20 जुलाई तक धान की रोपनी बेहतर रहती है। बहादुरपुर प्रखंड के देकुली के किसानों का कहना है कि खाली खेतों को जोतकर बुआई के लिए तैयार कर लिया गया है। बारिश होते ही बिचड़ा गिराने का काम शुरू हो जाएगा। किसान बताते हैं कि क्षेत्र में दो-तीन सरकारी नलकूप हैं, पर वर्षों से ये खराब हैं। खेतों तक बिजली भी नहीं पहुंची है। महंगी कीमत पर डीजल खरीदकर पटवन की व्यवस्था करते हैं। इससे धान उत्पादन की लागत बढ़ जाती है। किसान इस स्थिति के लिए सिस्टम को जिम्मेदार करार देते हैं। किसान कृष्णा नंद झा,मणिकांत झा, कारी कमती, चंद्रमोहन झा, रमेश झा, कामेश्वर राम, प्रद्युम्न झा, सुशील झा, दिनेश झा, पवन कुमार झा, चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.