जहानाबाद, जून 18 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार की रात से कल की वर्षा की शुरुआत हुई। यह मानसून के पहली बारिश है। मंगलवार की रात में गरज के साथ हल्की वर्षा हुई। बुधवार की दोपहर बाद भी हल्की वर्षा हुई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। मानसून की आगमन से लोगों में खुशी देखी जा रही है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तो किसानों में भी खुशी देखी जा रही है। किसानों ने बताया कि गर्मी के कारण धान के बिचड़े खराब हो रहे थे। वर्षा होने से काफी राहत हुई है। प्रखंड में पिछले वर्ष की तुलना में 12 दिन पहले पर मानसून की वर्षा हुई है। प्रखंड में पिछले वर्ष मानसून की वर्षा एक जुलाई की हुई थी । बरसात समय पर होने से लोगों की उम्मीद है कि इस बार वर्षा अच्छी होगी। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.