उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में गुरुवार दोपहर से शुक्रवार शाम तक पहली मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 34 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस कारण करीब तीन डिग्री तापमान गिर गया। बारिश से अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। धान की बुवाई में सहूलियत होगी और मिट्टी में नमी से फसल की बढ़वार अच्छी होगी। जिलेभर में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दी। शुक्रवार अलसुबह बारिश की बूंदों से ओट में बादलों को लुकाछिपी का खेल चलता रहा। 11 बजे तक मौसम सुहावना रहा। हालांकि, फिर उमस ने बेहाल करना शुरू कर दिया। तेज चटकीली धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग पसीने से सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.