नवादा, जून 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब तक सामान्य रूप से गतिमान मानसून की गति धीमी हो गयी है। इसके प्रभावित हो जाने के कारण अब जिले में इसके प्रवेश में विलम्ब होने की संभावना बन रही है। पिछले दिनों पूरवा हवा वाली नमी के बीच बदले-बदले मौसम के बीच कम से कम एक सप्ताह पूर्व ही मानसून के आने की संभावना जतायी जा रही थी और फिर इस बीच समय पर इसके पहुंचने की संभावना जतायी गयी। अंतत: अब 16 जून तक जिले में इसके प्रवेश की संभावना को भी क्षीण बताया जा रहा है। मानसून की रफ्तार सामान्य नहीं रहने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि इस बीच, तापमान में मामूली गिरावट आयी है लेकिन तपिश से राहत बिल्कुल भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में खेतों में नमी धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। खरीफ खेती के लिए किसानों को फिलहाल पटवन का ही सहारा रह गया है। श...