लखनऊ, अक्टूबर 10 -- मानसून की वापसी अगले 24 घंटों में होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां इसके अनुकूल हैं। इस माह जाते हुए मानसून लखनऊ को भिगो गया। अक्तूबर माह के नौ दिनों में 29.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य 14.4 मिमी से 107 फीसदी ज्यादा रही। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 और 26 सितंबर को दो चरणों में पश्चिमी यूपी से पहले ही विदा हो चुका है। मौजूदा समय में प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। साथ ही निचले क्षोभमंडल में शुष्क पछुआ यानी उत्तर पश्चिम से आ रही हवा ने जोर पकड़ लिया है। आने वाले समय में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होगी। इस साल मानसून ऋतु (01 जून - 30 सितंबर) के दौरान प्रदेश में वर्षा की स्थिति सामान्य रही। पश्चिमी यूपी में सामान्य 752.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हु...