शामली, फरवरी 10 -- सीएमओ के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज, खंद्रावली में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएमएचपी टीम के सदस्य अंकित यादव, प्रेरणा पुंडीर एवं आशा आर्य ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को लाइफ स्किल, सुसाइड प्रिवेंशन, तनाव प्रबंधन तथा नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।टीम द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक बीमारियों के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब इनका उपचार जिला स्तर पर ही संभव है। छात्रों को टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.