बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी ने पिलर पर लगी सरिया में दुपटटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंड़ा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी 17 वर्षीय रीना पुत्री चद्रशेखर ने सूने घर में पिलर की सरिया से दुपटटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद हैंडपंप पानी भरने के लिए निकली बुआ उर्मिला ने शव लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के फूफा मनोज ने बताया कि रीना बचपन से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। दो साल पहले वह अलाव ताप रही थी। तभी उसने आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई थी। घरवाले उसे अपनी निगरानी में रखते थे। उसके मां सुनीता और पिता खेत चले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.