देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। पथरडा ओपी क्षेत्र के अंबा गांव में गुरुवार को मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने चाकू से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले की जानकारी उसके परिवार वाले को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया । जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। घटना को लेकर घायल कैलाश तांती के पुत्र सचिन कुमार तांती ने बताया कि वह देवघर में रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह घर से सूचना मिली कि पिता कैलाश तांती ने अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास लिया है। जिसके बाद वह पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने कहने के बाद वह भी सदर अस्पताल पहुंचे । उन्होने यह भी बताया कि पिता गांव में कपड़ा का दुकान चलाते है। लेकिन कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रहा है। जिससे घर क...