भभुआ, फरवरी 14 -- मंडल कारा और रामगढ़ में आयोजित शिविर में कानूनी सहयोग की दी जानकारी बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उपचार के अधिकारों के बारे में बताया भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देशन में शनिवार को नालसा (मानसिक रूप से बीमार और विकलांग व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना-2015 के तहत मंडल कारा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक संदीप कुमार, सहायक जेल अधीक्षक पुष्पराज एवं चिकित्सक ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और उपचार के अधिकारों की जानकारी दी। पीएलवी गौरव पटेल ने कानूनी सहयोग की उपलब्धता पर चर्चा की। वक्ताओं ने जोर दिया कि मानसिक अक्षमता न्याय पाने के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए। जिले के रामगढ़ प्रखंड के पंचाय...