रामपुर, फरवरी 22 -- मसवासी। क्षेत्र के ग्राम मिलक खौद निवासी एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए स्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम मिलक खौद निवासी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र विवेक, जोकि मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा बोलने में भी असमर्थ है। वह शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि विवेक की आसपास के क्षेत्र के गांव और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी वह कई बार घर से बिना बताए चला गया था लेकिन बाद में स्वयं ही वापस लौट आया था। लेकिन इस बार उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से गुमशुदगी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.