आरा, फरवरी 1 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को लक्षीडीह गांव निवासी स्व. नगीना सिंह का 62 वर्षीय पुत्र तेला सिंह बहला-फुसलाकर शनिवार की शाम गेहूं के खेत में रखे पुआल के पास ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। घटना के दौरान पीड़िता की मां ने जब देखा तो शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आरोपित को घटनास्थल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.