बोकारो, मई 14 -- बोकारो। पोक्सो स्पेशल देवेश कुमार त्रिपाठी के कोर्ट ने मंगलवार को मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय नाबालिक लड़के को बांधकर पीटने में दोषी छोटू गगराई को पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट में अभियोजन का पक्ष रखने वाले विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि घटना हरला थाना क्षेत्र में 18 जुलाई 2023 सुबह की है। मानसिक कमजोर पीड़ित लड़का एक छह वर्षीय लड़के के साथ बैठकर बीड़ी पी रहा था। इस बात को लेकर दोषी ने उसपर अन्य गलत आरोप लगाते हुए एक पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसके गुप्तांग के साथ भी तोड़मरोड़ किया। पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो उसे भीड़ से निकलकर लाई। फिर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.