जमशेदपुर, फरवरी 15 -- प्रदेश के कोल्हान क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती घटनाओं और घायल वन्यजीवों के उपचार की चुनौतियों को देखते जमशेदपुर के डिमना में हाथियों के लिए अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। वन विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह कोल्हान का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर होगा। इसका निर्माण अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।रेस्क्यू सेंटर में मिलेंगी इतनी सुविधाएं डिमना लेक के पास करीब 7 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले इस केंद्र में किचन, फीडिंग सेंटर, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), क्वारेंटाइन क्षेत्र, जलस्रोत और सुरक्षित बाड़े जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां घायल, बीमार या भटके हाथियों को लाकर उपचार, निगरानी और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।इन इलाकों को होगा सबसे ज्यादा फायदा वर्त...