रांची, मई 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा स्थित चर्च में रविवार को उपयाजक नमजन तोपनो का पुरोहिताभिषेक संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। खूंटी धर्मप्रांत के विशप विनय कंडुलना ने मुख्य अनुष्ठाता के रूप में इस महत्वपूर्ण संस्कार का नेतृत्व किया। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नमजन तोपनो को पवित्र तेल मला गया, उन्होंने विशिष्ट वस्त्र धारण किए और विधिपूर्वक सभी रस्मों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने तन, मन और धन से कलीसिया व मानव सेवा करने की निष्ठापूर्वक शपथ ली। इस पवित्र अवसर पर विशप विनय कंडुलना ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ईश्वर स्वयं पुरोहितों का चुनाव करते हैं। प्रभु यीशु की विशेष कृपा से ही पुरोहिताई की महान जिम्मेदारी प्राप्त होती है। उन्होंने पुरोहिताई के कार्य को मानव सेवा के लिए सबसे उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि एक पुरोहित का परम कर्तव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.