लखीमपुरखीरी, मई 28 -- लखीमपुर। पंचायत राज विभाग के सभी कर्मचारियों की एसीआर (वार्षिक गोपनीय चरित्र प्रविष्टि) अब मानव संपदा पोर्टल से ही दर्ज की जाएगी। विभाग के सभी सचिव, एडीओ, सफाईकर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। अब तक मैनअल ही वार्षिक प्रविष्टि दर्ज की जाती थी। अब शासन ने मानव संपदा पोर्टल से ही प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की प्रविष्टि दर्ज की जा रही है। कर्मचारियों की एसीपी भी मानव संपदा पोर्टल से ही अप्रूव की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मचारियों की प्रविष्टि समय से पूरी कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...