हाजीपुर, दिसम्बर 1 -- गोरौल,संवाद सूत्र। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने यूथ एवं इको क्लब के नोडल प्रभारी सुभाष कुमार एवं शिशुपाल सुंदरम के नेतृत्व में एड्स की मानव शृंखला बनाकर स्वयं एवं अपने माता-पिता तथा समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस पर प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने बताया कि यह बीमारी यौन संचारित है, साथ ही उपयोग में लाए गए नीडिल सिरिंज, सूई का प्रयोग दोबारा नहीं करना चाहिये। हमेशा ड्रग्स के प्रयोग से बचना चाहिए। यह बीमारी हाथ मिलाने, साथ बैठने, एक साथ खाना खाने, बातचीत करने से नहीं फैलती है। सतर्कता बरतने से इस बीमारी को भगाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.