हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने आए दिन हो रहे जंगली जानवरों के हमलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को वन विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी वन्य जीवों के हमलों की घटनाओं को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते आए दिन जंगली जानवरों के हमले से लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि विगत गुरुवार को पीपल पोखरा में हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस स्थिति में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आबादी वाले क्षेत्र के आसपास हथियारों के साथ गस्त करनी चाहिए। बाघ को तत्काल पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्यवाही के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जंगल जाने से बचना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...