नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- वाचस्पति उपाध्याय मुंबई। समुद्री क्षेत्र में नई तकनीक भारत को विश्वस्तर पर और मजबूत बनाएगी। इसी कड़ी में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने मानव रहित जलयान का खाका तैयार कर लिया है। मुंबई स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में इस जलयान का मॉडल सबके आकर्षण का केंद्र बना है। इस जलयान में हरित ईंधन के रूप में बायोफ्यूल का इस्तेमाल होगा। जिससे यह पर्यावरणीय संरक्षण के उद्देश्यों को भी पूरा करेगा। एक बार ईंधन भरने पर यह 100 घंटे तक सफर कर सकता है। इसकी लंबाई 13 मीटर और चौड़ाई 3.5 मीटर होगी। इसमें अति आधुनिक मिलीमीटर रडार सेंसर का प्रयोग किया गया है। कई किलोमीटर दूर बैठकर इस जलयान को रिमोट से संचालित किया जा सकेगा। वैज्ञानिक अध्ययनों में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस जहाज पर पांच लोग बैठ भी सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.