मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के शहबाजपुर ब्र्रह्मस्थान परिसर में आनन्द जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक आचार्य वेदानंद शास्त्री आनंद ने भागवत कथा के प्रथम दिन कहा कि मानव जीवन प्राप्त जीव को सबसे पहले नियमित जीवनचर्या को निभाना चाहिए, तभी अपने अभीष्ट की प्राप्ति हो सकती है। आप या तो भौतिक जीवनशैली को प्रश्रय दें या भगवान का आश्रय लें। प्रत्येक मानव के सिर पर तीन प्रकार के ताप दैविक, दैहिक और भौतिक ताप रहता है। अतः सदैव अपने आपको संयमित जीवन जीना चाहिए। कलियुग में सत्कर्म भागवत कथा का श्रवण, चिंतन और मनन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि विदुरजी के निर्मल प्रेम ने ही प्रभु को विवश किया। दुर्योधन अपने अहंकार में उनको भोजन करवाना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.