कन्नौज, फरवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। श्रीमती गंगा देवी-चतुर्वेदी सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री एवं हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रवीन्द्र शुक्ल ने कहा मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। हमें धर्म की रक्षा प्रयत्न पूर्वक करनी चाहिए। उन्होंने मामिक प्रसंगों के साथ जवलंत प्रश्नों का विषद विश्लेषण करते हुए मानव जीवन के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाज, राष्ट्र, प्राचीन आदशों के साथ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे गूढ विषयों का भी बड़ी सहजता से विश्लेषण करते हुए कहा कि मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है, हमें धर्म की रक्षा प्रयत्न पूर्वक करनी चाहिए। मानव बन जाये जग सारा, यह संकल्प हमारा पर बल देते हुए सर्वे भवन्तु सुखिन: का सन्देश देते हुए अपने अभिभाषण...