चतरा, अप्रैल 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के आमीन गांव में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों व महिलाओं को अधिकार मित्र कुमारी शारदा भारती ने विभिन्न कानून की जानकारी दिया। शिविर में पोक्सो एक्ट, डायन प्रताड़ना, मानव तस्करी, महिला हिंसा व सीनियर सिटीजन सहित अन्य भारतीय दंड अधिनिय के बारे में जानकारी दिया। साथ ही नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दिया गया। ग्रामीण व महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...