रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। जन विकास केंद्र हजारीबाग के एनिमेटर दामोदर कुमार व आशीत कुमार ने सोमवार को बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार से मिलकर मानव तस्करी की रोकथाम पर चर्चा करते हुए सहयोग की अपील की। एनिमेटर ने बताया कि संस्था की ओर से मानव तस्करी रोकथाम, महिला व बाल व्यापार की रोकथाम और इसके पुनर्वास को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाकर कर लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी का सबसे बड़ा आर्थिक पहलू है। आर्थिक रूप से कमज़ोर महिला-पुरुष इसके शिकार होते हैं। दूसरी ओर यह एक मानवाधिकार मुद्दा भी है। पीड़ितों से उनके अधिकार भी छीन लिए जाते हैं। ऐसे में प्रशासन के सहयोग के बिना मानव तस्करी जैसे जघन्य अपरात को रोकना नामूमकिन है। थाना प्रभारी ने यहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि मानव तस्करी के शिकार अधिकतर नाबालिक लड़कियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.