बुलंदशहर, जून 30 -- रविवार को भाजपाइयों ने शक्ति केंद्र पीर खां में बूथ नंबर 91 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। इसके उपरांत एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत होली पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी है। वृक्ष पर्यावरण को संतुलित करते हैं। पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तेवतिया, अनिमेश अगस्तीन, गगन प्रजापति, नागेंद्र तेवतिया,मन्नू पंडित,गौरव तेवतिया,राजा दयाल, दिलीप बाल्मीकि, मार्शल, बोथम,कपिल तेवतिया,साहूल बोथ, प्रियांशु,रोहित,नितिन हाडा,अकरम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.