मेरठ, दिसम्बर 7 -- आर्य समाज थापर नगर मैं होने वाले रविवारीय सत्संग में रविवार को सार्वभौम है आर्य समाज के नियम विषय पर सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने देव यज्ञ कराया, यज्ञ में यजमान मनोज सिंगल रहे। यह करने के बाद आर्य समाज थापर नगर के प्रधान राजेश सेठी ने कहा की महर्षि स्वामी दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना का उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण करना था इसलिए उनके द्वारा इस आर्य समाज की स्थापना के उद्देश्य की पूर्ति के लिए जो नियम बनाए गए वह किसी संप्रदाय मत अथवा समूह विशेष को दृष्टिगत ना रखते हुए समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए बनाए गए थे। इन नियमों में महर्षि ने ईश्वर के गुण कर्म स्वभाव और उसके द्वारा प्रतिपादित समस्त मानव मात्र के कल्याण के लिए निर्देशित वेद ज्ञान के बारे में बताया गया है। साथ ही मनु...