सहारनपुर, नवम्बर 20 -- सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए घोषित कार्यकारिणी में सुशील कर्णवाल को अध्यक्ष और राजू सैनी को महासचिव बनाया गया। जबकि महिला मंडल की कमान पूजा छाबड़ा को सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गुरुवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल और भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान जितेंद्र कश्यप को कोषाध्यक्ष, डा. लोकेश वत्स, प्रमोद मित्तल, गिरीश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल को उपाध्यक्ष, अमन गोयल को सचिव, यश बंसल व गिरीश गोयल को सहकोषाध्यक्ष, धनंजय भटेजा, सुनील बंसल को ऑडिटर, रविंद्र कश्यप एड. को संगठन मंत्री, अमित गर्ग, चंद्र प्रकाश गाबा को भवन प्रबंधक और संजय सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही मानव कल्याण मं...