धनबाद, जुलाई 21 -- कतरास। कतरास बाजार स्थित राजेंद्र क्लब में रविवार को मानव अधिकार प्रोटेक्शन के बैनर तले सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि महिलाएं संगठित रहे, यह संस्था कोई राजनीतिक संस्था नहीं है। जिले के किसी महिला पर अत्याचार हो तो इसकी सूचना उन्हें देने का काम करें, कोई बाल बांका नहीं कर सकता है। गीता सिंह ने कहा कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए, किसी महिला पर यदि अत्याचार हो और उसे सूचना मिल गयी तो वे चुप बैठने वाली नहीं है। कहा सावन का महीना है, हरियाली का मौसम है। इस हरियाली मौसम में महिलाओं का मन भी सदा हरियाली भरा रहे। इसी उद्देश्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया है। मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सुदेश कुमार, रजनीश कुमार, जिला सच...