मेरठ, फरवरी 10 -- मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द में सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालयी परिवेश में संवैधानिक आदर्शों, नैतिक आचरण, समानता, बंधुता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्मुख करना रहा। प्रशिक्षण में यह भी बल दिया कि शिक्षक विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सहिष्णुता, कर्तव्यबोध तथा नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नाग...