गया, सितम्बर 19 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से शुक्रवार को पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केबी शर्मा व प्रो. बिरेन्द्र कुमार सिंह की स्मृति में व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. ब्रज राज कुमार सिन्हा, मुख्य वक्ता सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के पूर्व कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने किया। इसके बाद मुख्य वक्ता प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने जैव विविधता के प्रतिबिंब: एक अवलोकन विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए जैव विविधता संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए जैव संसाधनों का संरक्षण जरूरी है। मानवीय गतिविधियों से जैव...