सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बुधवार को मंडल कारा में कैदियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके मौलिक मानवाधिकारों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों, जैसे कि मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार, शीघ्र सुनवाई का अधिकार, और मानवीय व्यवहार का अधिकार, के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि मानवाधिकार सार्वभौम हैं और यह जेल के अंदर भी हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू होते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम यह सुनिश्चित करें कि कारावास में रखे गए लोगों को भी सम्मान और गरिमा के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.