सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर लोकस्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) के तत्वावधान में बुधवार को शहर के निजी विद्यालय परिसर में "भारत में मानवाधिकार के समक्ष चुनौतियां" विषय पर एक विमर्शआयोजित की गई।अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रमोद मिश्र ने की। पीयूसीएल के राज्य परिषद के सदस्य तथा संस्था के निदेशक दिनेशचन्द्र द्विवेदी ने मानवाधिकार के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की। परिचर्चा के मुख्य अतिथि पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनन्द किशोर ने कहा कि आज देश में मानवाधिकार का संकट बढता जा रहा है सारे इंस्टीच्यूशन यहां तक कि कंस्टीच्यूशन को भी कमजोर करने की साजिश हो रही है ।मानवाधिकार को जन-जन तक पहुंचाने में मानवाधिकार आयोग तथा सरकार विफल है। साहित्यकार विमल कुमार परिमल ने मानवाधिकार जागरुकता अभियान पर जोर दिया।,राज्य...