मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों, जलकलकर्मियों, एवं सेवानिवृत कर्मियों ने यूनियन अध्यक्ष संजय केशरी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर निगमकर्मियों के मानवाधिकारों, संवैधानिक अधिकारों एवं श्रमाधिकारों के रक्षा की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया। निगमकर्मियों को संबोधित करते हुए संजय केशरी ने कहा कि सभी दैनिक कर्मियों को श्रम विभाग द्वारा जारी 713 रुपए प्रतिदिन मानदेय के साथ रविवार सहित 8 सीएल का लाभ मिलना चाहिए। निगम कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ स्टाम्प ड्यूटी मद से सभी बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान होना चाहिए। इसके अलावा स्थायी एवं दैनिक कर्मियों को पे-स्लिप के साथ मानदेय भुगतान, पहचान पत्र जारी करना एवं पीएफ अप-टू-डेट करते हुए एनजीओ प्रथा समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.