आगरा, दिसम्बर 10 -- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार कानून की जानकारी से संबंधित बुकलेट का जिला जज संजय कुमार मलिक ने बुधवार को विमोचन किया। युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल द्वारा 120 पन्नों की तैयार कराई गई 2000 बुकलेट का अधिवक्ताओं ने विशेष सुरक्षा बल के जवानों के साथ दीवानी में आमजनता में वितरण किया, जिससे उन्हें मानवाधिकार कानून की जानकारी हो सकें। वहीं मानवाधिकारों का हनन होने पर युवा अधिवक्ता संघ द्वारा नि:शुल्क पैरवी की जाएगी। युवा अधिवक्ता संघ द्वारा पिछले दस वर्षो से लगातार मानवाधिकार पर जागरुकता शिविर, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। बताया कि मानवाधिकार आयोग में शिकायत कैसे करें। पीड़ित को अपना पक्ष कैसे रखना है। इसके अलावा परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मानवाधिकार दिवस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.