रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि वार्ड नंबर 4 अंतर्गत सौदागर मोहल्ला के नीम टोला, कुंवर टोला और गंझू टोला में सोमवार को मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जिला रामगढ़ के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए 80 बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रोशन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम की अगुवाई समाजसेवी राजेश वर्मा ने की। मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ती ठंड के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई कर ...