ललितपुर, जनवरी 5 -- पांच जनवरी दिन सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर और नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किएष जिनमें छात्र-छात्राओं को आपदा से समय जरूरी क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निकांड, भूकंप, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, डूबना, बाढ़ इत्यादि आपदा के सम्बंध में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट के बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गयी। फिर इन आपदातों के दौरान क्या करना चाहिए, इससे अवगत कराया गया। साथ ही दोनों महाविद्यालय के आपदा प्रबंधन समिति को जागरुक करते हुए समस्त रिकॉर्ड तैयार करने और आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्रवाई करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा गया। आपदा प्रबंधन में आरती सिंह आपदा विशेषज्ञ ने ...