दरभंगा, फरवरी 18 -- लहेरियासराय। दरभंगा महोत्सव के अंतर्गत बलभद्रपुर काली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें शहर के चिकित्सकों, समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर जीवन बचाने के संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय मिश्रा, अजीत मिश्रा, डॉ. सीएस झा, डीएमसीएच ब्लड बैंक के अधीक्षक डॉ. संजीव मिश्रा, डॉ. अविनाश चन्द्र मिश्रा व डीएमसीएच की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. अलका झा ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव मिश्रा ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सच्ची जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा और संवेदनशीलता से ही समाज मजबूत बनता है और रक्तदान इस दिशा में सबसे बड़ा योगदान है। डॉ. अविनाश चन्द्र मिश्रा ने युवाओं से कहा कि रक्तदान सुरक्षित और पुण...